Thursday, 27 August 2020

विराट ने शेयर की खुशखबरी, वायरल हुआ जोफ्रा आर्चर का पुराना ट्वीट

जोफ्रा आर्चर का पांच साल पुराना ट्वीट फिर वायरल हो गया है और इस बार लोग उसे विराट कोहली से जोड़कर देख रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि आर्चर ने पांच साल पहले ही विराट और अनुष्का के बारे में बता दिया था।
 
जोफ्रा आर्चर का पुराना ट्वीट वायरल
नई दिल्ली
विराट कोहली (Virat Kohli) ने जैसे ही यह ट्वीट किया कि जनवरी में उनके घर नया मेहमान (Anushka Sharma Pregnancy) आने वाला है इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां मिलने लगीं। इस बीच इंग्लैंड के क्रिकेटर जोफ्रा आर्चर का एक पुराना ट्वीट भी वायरल होना शुरू हो गया। आर्चर न सिर्फ अपने खेल को लेकर चर्चा में रहते हैं बल्कि उनके ट्वीट भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। और इस बार इस ट्वीट पर सिर्फ '5 जनवरी' लिखा है और लोग इसका विराट और अनुष्का के घर आने वाली खुशी से जोड़कर देख रहे हैं। 

हालांकि आप सोच रहे होंगे कि आखिर 5 जनवरी के इस ट्वीट में ऐसा क्या खास है। दरअसल, विराट और अनुष्का ने अपने घर नया मेहमान आने का समय भी जनवरी ही बताया है। लोग आर्चर के ट्वीट को विराट अनुष्का के घर आने वाली खुशी से जोड़कर देख रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि आर्चर ने इसकी भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी।

 





विराट और अनुष्का ने ट्वीट कर कहा कि जनवरी 2021 में वे तीन हो जाएंगे। यह ट्वीट बहुत जल्दी वायरल हो गया और लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। 



इस बीच लोगों ने आर्चर के 1 जनवरी 2015 के किए गए ट्वीट को वायरल करना शुरू कर दिए। इस ट्वीट में आर्चर ने बस 'January 5th...''!' लिखा हुआ था। हालांकि 5 साल पुराने इस ट्वीट का अनुष्का की प्रेग्नेसी की खबर से कोई वास्ता नहीं है लेकिन फैंस ने इसमें भी कनेक्शन तलाशना शुरू कर दिया। लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि यह आर्चर की ओर से की गई एक भविष्यवाणी है।

IPL 2020 शुरू होने से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका, यूएई नहीं जाएगा स्टार खिलाड़ी

नई दिल्‍ली. दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में से एक आईपीएल का आयोजन इस बार 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होगा और इसके लिए लगभग सभी खिलाड़ी यूएई पहुंच चुके हैं. अब टीमें अभ्‍यास करने मैदान पर भी उतरने वाली है. आईपीएल शुरू होने में करीब तीन सप्‍ताह ही बचे हैं और उससे पहले शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लग गया है.
किसी भी मोड़ से मैच का पासा पलटने वाले टीम के स्टार गेंदबाज हैरी गुरने ने इसकी पुष्टि कर दी है कि वह आईपीएल के लिए यूएई नहीं जा पाएंगे.
हैरी ने 2019 सीजन शुरू होने से पहले विटालिटी ब्‍लास्‍ट के साथ करार किया था. हालांकि अगले तीन महीनों में उन्‍हें एक के बाद एक विटालिटी ब्‍लास्‍ट और इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना था, मगर अब इस इंग्लिश गेंदबाज को बड़ा झटका लगा है.
कंधें की चोट के चलते हैरी इन दोनों ही टूर्नामेंट में ही नहीं खेल पाएंगे. अब उनके कंधों का ऑपरेशन होगा, जो इस समय सबसे ज्‍यादा जरूरी है.

Friday, 21 August 2020

IPL 2020: विराट कोहली की कप्तानी को लेकर RCB के चेयरमैन दिया यह बयान

आरसीबी के चेयरमैन संजीव चूड़ीवाला ने स्वीकार किया है कि टीम पर आईपीएल के 12 सीजन में एक बार भी खिताब नहीं जीत पाने का दबाव भले ही हो, लेकिन आरसीबी में विराट कोहली की कप्तानी को कोई खतरा नहीं है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के चेयरमैन संजीव चूड़ीवाला ने स्वीकार किया है कि टीम पर (इंडियन प्रीमियर लीग) आईपीएल के 12 सीजन में एक बार भी खिताब नहीं जीत पाने का दबाव भले ही हो, लेकिन आरसीबी में विराट कोहली की कप्तानी को कोई खतरा नहीं है। विराट 2008 में आईपीएल के पहले सत्र से ही आरसीबी से जुड़े रहे हैं और उनकी कप्तानी में बेंगलुरु ने 110 मुकाबलों में 49 मैच जीते हैं 55 मैच हारे हैं। विराट के नाम एक सत्र में सर्वाधिक 973 रन बनाने और साथ ही सर्वाधिक शतक (चार) का रिकॉर्ड शामिल है।
चूड़ीवाला ने एक वचुर्अल प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट की कप्तानी को लेकर कहा, ''विराट भारतीय टीम के भी कप्तान हैं और उनके काफी प्रशंसक हैं। हम सभी विराट को पसंद करते हैं। यह खेल ऐसा ही है, कभी आप हारते हैं, कभी आपको जीत मिलती है लेकिन यह भूलना नहीं चाहिए कि विराट का रिकॉर्ड कैसा है। आरसीबी का मालिक होने के नाते मैं यह कहना चाहता हूं कि हमें इस बात पर गर्व है कि विराट हमसे जुड़े हुए हैं।''
विराट पिछले सात सत्रों से आरसीबी की कप्तानी संभाल रहे हैं और चूड़ीवाला का कहना है कि वह कप्तान बने रहेंगे। विराट की कप्तानी में टीम 2017 में आठ टीमों में आठवें स्थान पर रही थी और केवल तीन मैच जीत पायी थी। अगले साल 2018 में बेंगलुरु टीम छह जीत के साथ छठे स्थान पर रही थी। पिछले साल 2019 में टीम ने लगातार छह हार के साथ शुरुआत की थी और केवल पांच जीत दर्ज कर फिर आठवें स्थान पर रही थी। 
चूड़ीवाला ने टीम के प्रदर्शन और एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाने पर कहा, ''प्रदर्शन ऐसी चीज है जिससे टीम का मनोबल बढ़ता है। हम तीन बार (2009, 2011, 2016) फाइनल में पहुंचे, लेकिन एक बार भी खिताब नहीं जीत सके। इसमें कोई शक नहीं कि इससे हमारे ऊपर दबाव बढ़ा है, लेकिन हमने हर बार इससे सीख ली है। हमारा आखिरी दो सत्रों में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और यह हमारे लिए चिंता का विषय है।''  
टीम मालिकों ने पिछले साल की निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोचिंग स्टाफ को बर्खास्त कर दिया था, जिसमें प्रमुख कोच गैरी कर्स्टन और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा शामिल थे। टीम ने अगले सत्र के लिए पूरी तरह नया कोचिंग स्टाफ नियुक्त किया था। 

चूड़ीवाला ने कहा, ''दूसरी बात यह है कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि टीम के बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम का संतुलन बना रहे। हम चाहते हैं कि दोनों क्रम मजबूत रहें। हमने टीम की कुछ कमियां देखी है जिसमें हमें सुधार करना है और हमने कुछ खिलाड़ियों का चयन किया है जिससे हम इसमें सुधार कर सकें। इन खिलाड़ियों में कुछ राष्ट्रीय खिलाड़ी है, जो संभावितों में शामिल हैं।''
चैयरमैन ने कहा, ''पिछले कुछ सत्रों में टीम ने जिस तरह मेहनत की है उससे हमें भरोसा है कि इस बार हम अच्छी टीम हैं और हमारी तैयारी बेहतर तरीके से चल रही है। बाकी टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। प्रदर्शन से पहले कुछ बोलना जल्दबाजी होगी।''

पीएम नरेंद्र मोदी ने सुरेश रैना से कहा, 'आप 'रिटायर' होने के लिए बहुत युवा हो'

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हाल ही में संन्यास लेने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) को पत्र लिखकर जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही 15 अगस्त को अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 33 साल के रैना के इस फैसले ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था।

मोदी ने रैना के खेल की तारीफ की है और उन्हें एक शानदार क्रिकेटर बताया है। मोदी ने रैना की फील्डिंग की खूब तारीफ की है और कहा है कि गेंद से भी रैना पर कप्तान का भरोसा कायम था। रैना ने भी मोदी के इस पत्र पर आभार व्यक्त किया है और कहा है कि देश के प्रधानमंत्री से इस तरह के प्रेरक शब्द वाकई बहुत बड़ी बात है।

 


बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मध्यक्रम में भारत के लिए कई उपयोगी पारियां खेली थीं। इसके अलावा उनकी गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स में भी की जाती थी।

मोदी ने लिखा, '15 अगस्त को आपने अनपे जीवन का सबसे मुश्किल फैसला लिया। मैं 'रिटायरमेंट' का शब्द इस्तेमाल नहीं करना चाहता हूं क्योंकि आप 'रिटायर' होने के लिए बहुत ही छोटे और ऊर्जावान हो। क्रिकेट के मैदान पर एक बहुत यादगार सफर के बाद आप अपने जीवन की दूसरी पारी के लिए तैयारी कर रहे हो।'

 


मोदी ने अपने पत्र में रैना को लिखा, 'पीढ़ियां न सिर्फ आपको एक अच्छे बल्लेबाज के रूप में याद करेंगी बल्कि एक उपयोगी गेंदबाज के तौर पर भी आपकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकेगा। आप एक ऐसे गेंदबाज रहे जिस पर मौका पड़ने पर कप्तान भरोसा कर सकता है। आपकी फील्डिंग शानदार थी।इस दौर के कुछ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय कैचों पर आपकी छाप नजर आती है। आपने जितने रन बचाए उनका हिसाब लगाने में तो कई दिन लग जाएंगे।'

 




पीएम ने लिखा, 'खिलाड़ियों की प्रशंसा मैदान पर तो होती ही है, मैदान के बाहर भी होती है। आपका जुझारूपन कई युवाओं को प्रोत्साहित करेगा। अपने क्रिकेट करियर के दौरान, आपने चोट और अन्य परेशानियों का सामना किया लेकिन हर बार चुनौतियों से पार पाया।'

उन्होंने आगे लिखा, 'सुरेश रैना हमेशा टीम स्प्रिट के साथ चले। आप निजी रेकॉर्ड के लिए नहीं बल्कि टीम और भारत के गौरव के लिए खेले। मैदान पर आपका जुझारूपन कमाल रहता था और हमने देखा भी कि विपक्षी टीम के विकेट पर आपका जश्न अलग ही होता था।'

 


पीएम मोदी ने लिखा, 'समाज सेवा में भी आपका योगदान सराहनीय है। महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत और जरूरतमंदों की मदद के लिए आप हमेशा आगे रहे। भारत को खेल की दुनिया में लीडर बनाने के लिए आपने जो कुछ किया, उसके लिए शुक्रिया।'

रैना ने पीएम का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'जब हम खेलते हैं तो देश के लिए अपना खून-पसीना बहाते हैं। इस देश के लोगों के प्यार से बड़ी और कोई दूसरी प्रेरणा नहीं और जब देश के प्रधानमंत्री आपके लिए ऐसा कहें तो यह और बड़ी बात होती है। मोदी जी आपके प्रेरक शब्दों और शुभमकानाओं के लिए शुक्रिया। मैं इसे तहेदिल से स्वीकार करता हूं। जय हिंद।'

इससे पहले गुरुवार को पीएम ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी खत कर भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की तारीफ की थी। मोदी ने धोनी को लिखा था कि उन्होंने छोटे शहर से आने वाले युवाओं को बड़ा सपना देखने की प्रेरणा दी। मोदी ने धोनी को भारतीय क्रिकेट में एक घटना बताया था जिसने उस परिपाटी को बदल दिया कि कामयाबी सिर्फ बड़े शहरों में रहने वाले और महंगी शिक्षा हासिल करने वालों को ही मिल सकती है।

Friday, 14 August 2020

जब वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया 100 से कम रनों पर हुई थी ढेर

नई दिल्ली: वर्ल्ड क्रिकेट में टीम इंडिया अपने बेहतरीन खेल के लिए जानी जाती है. 2 वनडे वर्ल्ड कप, एक टी20 वर्ल्ड कप और इसके साथ ही 2 बार चैंपियन ट्रॉफी (2002 में संयुक्त विजेता) अपने नाम करने वाली टीम इंडिया ने क्रिकेट इतिहास में कई मील के पत्थर गाड़े हैं. कई भारतीय दिग्गजों ने इंडियन क्रिकेट को शिखर के स्तर पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया है. टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट इतिहास में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं. लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा भी जिसे टीम इंडिया कभी भी दोहराना नहीं चाहेगी. भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में 100 से कम रनों पर ऑल आउट होने वाली दुनिया की चौथी टीम है. तो आइए जानते हैं भारतीय टीम के वनडे क्रिकेट में सबसे कम स्कोर की लिस्ट.

54 रन
साल 2000 में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ शारजाह के मैदान पर अपने वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे कम स्कोर 54 रन बनाया था. इस मैच में टीम इंडिया श्रीलंका की तरफ से दिए गए 299 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी. लेकिन सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों से सजी टीम इंडिया इस मैच में 26 ओवर में महज 54 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई और वनडे इतिहास में भारत को रनों के हिसाब से अपनी सबसे बड़ी हार का भी सामना करना पड़ा था. श्रीलंका ने यह मैच 245 रनों से जीत लिया था.

63 रन
साल 1981 में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई, तब वहां भारत ने उस वक्त वनडे क्रिकेट में अपना सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ग्रेग चैपल की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे महज 63 रनों पर ऑल आउट गई और ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 9 विकेट से अपने नाम कर लिया. दरअसल भारत इस दौरे पर न्यूजीलैंड और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के साथ ट्राई सीरीज खेल रहा था और उसी ट्राई सीरीज का ये 9वां मुकाबला था.

78 रन
24 दिसंबर साल 1986 को कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान में भारत और श्रीलंका के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा था. टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उसे गलत साबित कर दिया और मेहमान टीम बारिश बाधित इस मैच में 46 ओवर में 196-8 रनों का स्कोर बना पाई. जबाव में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने टीम की लुटिया डुबा दी और पूरी भारतीय टीम महज 78 रनों पर सिमट गई.

79 रन
साल 1978 में टीम इंडिया पाकिस्तान के दौरे पर थी. 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 4 रनों से जीतकर दूसरे वनडे के लिए मेहमान टीम सियालकोट पहुंची, जहां भारत की हालत खराब रही और टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.2 ओवर में 79 रनों पर ढेर हो गई.



88 रन
श्रीलंकाई सरजमीं पर साल 2010 में भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंकाई के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही थी. दांबुला के मैदान पर पहला मैच टीम इंडिया और न्यूजीलैंड टीम के बीच था. कीवी टीम के 289 रनों के लक्ष्य का पीछा करते वक्त टीम इंडिया मात्र 88 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. इस भारतीय टीम में वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना जैसे दिग्गज शामिल थे.



91 रन
साल 2006 में टीम इंडिया साउथ अफ्रीकी दौरे पर थी. 5 वनडे मैचों की सीरीज के पहले वनडे के बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद टीम इंडिया और मेजबान टीम दूसरे वनडे में डरबन के मैदान पर आमने सामने थीं. साउथ अफ्रीका टीम ने भारत को जीतने के लिए 249 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जबाव में भारतीय टीम महज 91 रनों पर ऑल आउट हो गई.

92 रन
मौजूदा दशक की बात की जाए तो टीम इंडिया पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे पर थी. 1 जनवरी को भारत और कीवी टीम के बीच हैमिल्टन के मैदान पर मुकाबला खेला जा रहा था. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा थे. आलम ये रहा है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया तास के पत्तों की तरह ढेर हो गई और 30.5 ओवर में 92 रनों पर सिमट गई.
63 रन
साल 1981 में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई, तब वहां भारत ने उस वक्त वनडे क्रिकेट में अपना सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ग्रेग चैपल की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे महज 63 रनों पर ऑल आउट गई और ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 9 विकेट से अपने नाम कर लिया. दरअसल भारत इस दौरे पर न्यूजीलैंड और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के साथ ट्राई सीरीज खेल रहा था और उसी ट्राई सीरीज का ये 9वां मुकाबला था.

78 रन
24 दिसंबर साल 1986 को कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान में भारत और श्रीलंका के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा था. टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उसे गलत साबित कर दिया और मेहमान टीम बारिश बाधित इस मैच में 46 ओवर में 196-8 रनों का स्कोर बना पाई. जबाव में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने टीम की लुटिया डुबा दी और पूरी भारतीय टीम महज 78 रनों पर सिमट गई.

79 रन
साल 1978 में टीम इंडिया पाकिस्तान के दौरे पर थी. 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 4 रनों से जीतकर दूसरे वनडे के लिए मेहमान टीम सियालकोट पहुंची, जहां भारत की हालत खराब रही और टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.2 ओवर में 79 रनों पर ढेर हो गई.



88 रन
श्रीलंकाई सरजमीं पर साल 2010 में भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंकाई के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही थी. दांबुला के मैदान पर पहला मैच टीम इंडिया और न्यूजीलैंड टीम के बीच था. कीवी टीम के 289 रनों के लक्ष्य का पीछा करते वक्त टीम इंडिया मात्र 88 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. इस भारतीय टीम में वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना जैसे दिग्गज शामिल थे.



91 रन
साल 2006 में टीम इंडिया साउथ अफ्रीकी दौरे पर थी. 5 वनडे मैचों की सीरीज के पहले वनडे के बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद टीम इंडिया और मेजबान टीम दूसरे वनडे में डरबन के मैदान पर आमने सामने थीं. साउथ अफ्रीका टीम ने भारत को जीतने के लिए 249 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जबाव में भारतीय टीम महज 91 रनों पर ऑल आउट हो गई.

92 रन
मौजूदा दशक की बात की जाए तो टीम इंडिया पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे पर थी. 1 जनवरी को भारत और कीवी टीम के बीच हैमिल्टन के मैदान पर मुकाबला खेला जा रहा था. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा थे. आलम ये रहा है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया तास के पत्तों की तरह ढेर हो गई और 30.5 ओवर में 92 रनों पर सिमट गई.

Thursday, 13 August 2020

इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे: युवराज सिंह ने इन चार दिग्गजों को किया सलाम


नई दिल्ली
पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने ‘इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे’ के अवसर पर गुरुवार को क्रिकेट के दिग्गज लेफ्टी खिलाड़ियों को सलाम किया। युवराज ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा, अपने पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली और ऑस्ट्रेलिया के दोनों दिग्गल सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हैडन और एडम गिलक्रिस्ट फोटो पोस्ट करके ‘इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे’ के अवसर पर क्रिकेट के दिग्गज लेफ्टी खिलाड़ियों को तारीफ की।




युवराज ने ट्विटर पर लिखा, ‘यहां कुछ बेहतरीन बाएं हाथ के दिग्गज हैं, जिन्हें इस खेल ने हमें दिया है। आप भी इस गोल्डन लिस्ट में नाम जोड़िए और अपने पसंदीदा बाएं हाथ के बल्लेबाजों को मेरे साथ साझा करिए। 'इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे।’

युवराज अपने पूरे करियर के दौरान खुद एक बाएं हाथ के बल्लेबाज रह चुके हैं और उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत को कई मैच जिताए हैं। युवराज ने 2000 में केन्या के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया था।

IPL: इरफान पठान-यूसुफ पठान के द्वारा बनाया गया यह रिकॉर्ड टूटना नामुमकिन है

 


भारतीय क्रिकेट में Irfan Pathan और यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) ने अपने परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीता है. दोनों भाईयों ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहतरीन योगदान दिया है. अपने करियर के दौरान पठान भाईयों ने कई ऐसे कारनामें किए हैं जिसकी चर्चा आज भी होती है. खासकर दोनों के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसका टूटना मुश्किल है. इरफान ने अपना डेब्यू साल 2003 में एडिलेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर किया था. इसके अलावा अपना पहला वनडे इरफान ने 2009 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. वहीं बात करें टी-20 इंटरनेशनल की तो इरफान ने 2006 में अपना डेब्यू किया था. इरफान ऐसे भारतीय क्रिकेटरों में गिने जाते हैं जिनका करियर समय रहते खत्म हुआ है. वहीं, बात करें यूसुफ पठान की तो उन्होंने अपना डेब्यू 2007 टी-20 वर्ल्डकप में किया था. वहीं, वनडे में डेब्यू यूसुफ ने 2008 में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ किया था. 

आईपीएल (IPL) के पहले सीजन के फाइनल में यूसुफ पठान बने मैन ऑफ द मैच
2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था. पहले सीजन में यूसुफ पठान राजस्थान रॉय़ल्स (Rajasthan Royals) की टीम का हिस्सा थे. आईपीएल का पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीता था. फाइनल में राजस्थान ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 विकेट से हराया था. फाइनल में यूसुफ पठान ने 22 रन देकर 3 विकेट लिए थे और साथ ही बल्लेबाजी के दौरान 39 गेंद पर 56 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. अपनी अर्धशतकीय पारी में यूसुफ ने 3 चौके और 4 छक्के जमाए थे. Yousuf Pathan के ऑलराउंडर परफॉर्मेंस के कारण राजस्थान रॉयल्स की टीम खिताब जीतने में सफल रही थी. शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था.

2007 टी-20 वर्ल्डकप (2007 T20 World Cup Final) फाइनल में इरफान पठान बने मैन ऑफ द मैच 

2007 में टी-20 वर्ल्डकप पहली बार खेला गया था. फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को 5 रन से जीत मिली थी. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में इरफान ने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर 3 विकेट लिए थे. इरफान पठान की सटीक गेंदबाजी के दम पर भारत की टीम फाइनल जीतने में सफल रही थी. इरफान पठान को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था.

टी20 वर्ल्डकप फाइनल (2007 T20 World Cup Final) और आईपीएल (IPL 2008 Final) के पहले सीजन के फाइनल में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने का रिकॉर्ड पठान भाईयों के नाम दर्ज है. दोनों भाई ने अपने परफॉर्मेंस से कई यादें फैन्स को दी है.

CPL 2020: कब, कहां, कितने बजे और किस चैनल पर होगा CPL मैचों का लाइव टेलीकास्ट, जानिए पूरी डिटेल्स

 

CPL 2020: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) का 8वां सीजन 18 अगस्त से शुरू होगा और टूर्नामेंट का फाइनल 10 सितंबर को खेला जाएगा. आईपीएल से पहले क्रिकेट फैन्स सीपीएल का मजा लेते हुए नजर आएंगे.

CPL 2020: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) का 8वां सीजन 18 अगस्त से शुरू होगा. बता दें कि टूर्नामेंट में कुल 33 मैच खेले जायेंगे. सीपीएल (CPL 2020 Schedule) के पहले मैच में पिछले साल की उप विजेता गुयाना एमेजन वारियर्स का सामना त्रिनबागो नाइटराइडर्स (TKR) से होगा। फाइनल 10 सितंबर को खेला जायेगा. बता दें कि ऐसा पहली बार होने वाला है जब भारतीय क्रिकेटर भी सीपीएल (Caribbean Premier League 2020) में खेलते हुए नजर आएंगे. मुंबई के 48 साल के लेग स्पिनर प्रवीण ताम्बे (Pravin Tambe) टीकेआर की ओर से खेलेंगे, जिन्होंने हाल में घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था.

बता दें कि टूर्नामेंट के 23 मैच ब्रायन लारा क्रिकेट अकेडमी स्टेडियम (The Brian Lara Cricket Academy) में खेले जाएंगे तो वहीं क्वीनंस पार्क ओवल (Queen's Park Oval) में टूर्नामेंट के 10 मैच खेले जाने वाले हैं. ब्रायन लारा क्रिकेट अकेडमी स्टेडियम में ही सीपीएल के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाने हैं. 

भारत के समयनुसार मैच का लाइव टेलीकास्ट

सीपीएल 2020 में एक दिन में दो मैच खेले जाने हैं.  वीक डे में खेले जाने वाले पहले मैच का टाइमिंग भारत के समय अनुसार शाम साढ़े 7 बजे है तो वहीं दूसरा मैच की टाइमिंग भारत के समयनुसार सुबह 3 बजे हैं. वहीं बात करें सीपीएल 2020 के वीकेंड के मैच भारत के समय शाम साढ़े 7 बजे और रात साढ़े 11 बजे से शुरू होंगे.


IPL 2020: धोनी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट को लेकर आई यह अपडेट, जानिए पूरी जानकारी

IPL 2020: यूएई रवाना होने से पहले बीसीसीआई के द्वारा जारी प्रोटोकॉल के तहत आईपीएल में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट होना है. ऐसे में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) का भी कोरोना टेस्ट किया गया है, जिसमें उनकी रिपोर्ट आ गई है. मीडिया में आई खबर के अनुसार रांची के गुरु नानक अस्पताल में कोरोना टेस्ट के लिए महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का सैंपल लिया गया है, जिसमें धोनी का रिपार्ट नेगेटिव आया है. एम एस धोनी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वो चेन्नई के लिए उड़ान भर सकेंगे. बता दें कि सीएसके की टीम का कैंप चेन्नई में 16 अगस्त से लगने वाला है. वहीं, 22 अगस्त को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी यूएई रवाना होंगे. 

गौरतलब है कि चेन्नई पहुंचने के बाद एक बार फिर खिलाड़ियों को अपना दूसरा कोरोना टेस्ट देना होगा. इसके बाद जब टीमें यूएई पहुंचेगी तो सभी टीमों के खिलाड़ियों को 6 दिनो ंतक होटल में क्वारेंटाइन किया जाएगा.

धोनी लगभग डेढ़ साल के बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटने वाले हैं. ऐसे में फैन्स आईपीएल (IPL) का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं. सीएसके की टीम अबतक 3 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है. इस बार धोनी और सीएसके के फैन्स चाहेंगे कि चेन्नई चौथी बार आईपीएल का खिताब जीते, 2019 आईपीएल में सीएसके को मुंबई इंडियंस के हाथों फाइनल में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था.  बता दें कि धोनी 2019 वर्ल्डकप के बाद से क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं. धोनी आईपीएल में अबतक 17 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने में सफल हुए हैं. 

IPL 2020: इसलिए 'डबल हेडर' और टाइमिंग बन रही आईपीएल में चिंता का विषय

 

नई दिल्ली: 

(आईपीएल, #IPL) का अगला संस्करण 29 मार्च से वानखेड़े स्टेडियम से शुरुआत करेगा, लीग की गवर्निंग काउंसिल को फरवरी के पहले सप्ताह में टूर्नामेंट का कार्यक्रम फाइनल करेगी. इसमें हालांकि प्रसाकरणकर्ता स्टार स्पोटर्स को परेशानी हो रही है क्योंकि वह चाहता है कि कार्यक्रम में एक दिन में दो मुकाबले नहीं रखे जाएं, साथ ही जो टीम कार्यक्रम तैयार कर रही है वो इस तरह से तैयार करे की फ्रेंचाइजियों को अपने विदेशी खिलाड़ियों की कमी नहीं खले. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज का अंतिम मैच 29 मार्च को ही खेला जाएगा. इसके अलावा इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच भी 31 मार्च को खत्म हो रहा है. इसलिए जिन टीमों के पास ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं वो टूर्नामेंट की शुरुआत अधूरी रहते हुए करेंगी.

इसके अलावा काउंसिल के सामने मैच शुरू करने के समय को लेकर भी माथापच्ची करनी होगी क्योंकि स्टार स्पोटर्स चाहता है कि मैच जल्दी शुरू किए जाएं. वहीं कुछ फ्रेंचाइजियों का मानना है कि प्लेऑफ की शुरुआत जल्दी करना ठीक है लेकिन लीग चरण के मैच आठ बजे से ही शुरू होने चाहिए. एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने बात करते हुए कहा कि प्रसारणकर्ता अपनी मर्जी के मुताबिक दो मुकाबले नहीं चाहते हैं, लेकिन कई फ्रेंचाइजियां सप्ताह के अंत में दो मुकाबले होने से बच्चे मैच के लिए आ सकते हैं.

उन्होंने कहा, "देखिए, हम इस बात को मानते हैं कि अगर मैच चार बजे से होते हैं, तो सिर्फ प्रसारणकर्ता ही नहीं बल्कि आय के हिसाब से फ्रेंचाजियों को भी परेशानी होती है, लेकिन आपको यह सोचना होगा कि आईपीएल क्रिकेट के बारे में है और इसमें बच्चे और परिवारों को स्टेडियम में लाना शामिल है." उन्होंने कहा, "सप्ताह के अंत में बच्चों को दोपहर में स्टेडियम में लाना आसान है, क्योंकि इससे उनका कार्यक्रम बिगड़ता नहीं है. बच्चे देर रात घर लौटें यह अच्छी बात नहीं होगी." एक अन्य फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि यह दिन में दो मुकाबले का ही मुद्दा ही था जिसके कारण बीसीसीआई ने टूर्नामेंट की शुरुआत मार्च के आखिरी सप्ताह में कराई न कि एक अप्रैल से, इससे टीम के अधिकतर विदेशी खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ पाने में सफल रहते हैं.


अधिकारी ने कहा, "अगर हम दिन में दो मैचों के लिए गए होते तो हमारे पास टूर्नामेंट की शुरुआत में ही विदेशी खिलाड़ी होते. चूंकि यह सप्ताह के अंत में भी विकल्प नहीं है, इसलिए हमें जल्दी शुरुआत करनी होगी ताकि टूर्नामेंट मई के आखिरी तक चले. इसलिए हमें अपने विदेशी खिलाड़ियों के बिना ही शुरुआत करनी होगी." मैच की शुरुआत किस समय पर की जाए यह भी एक चिंता का विषय है. स्टार स्पोटर्स का कहना है कि मैच शाम सात या साढ़े सात बजे से शुरू होने चाहिए ताकि मैच ज्यादा रात तक नहीं चले, लेकिन फ्रेंचाइजियों का मानना है कि काम-काज वाले दिन दर्शकों का इस समय तक मैदान पर आना मुश्किल होगा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अधिकारी ने कहा, "अगर आप मेट्रो में रह रहे हैं तो आप जानते है कि दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में ट्रैफिक कैसा रहता है. क्या आपको वाकई में लगता है कि लोग छह बजे ऑफिस से निकलने के बाद अपने परिवार को लेकर मैच की शुरुआत तक स्टेडियम में आ पाएंगे? समय में बदलाव करने से पहले यह ऐसी चीज है जिस पर विचार करना चाहिए."

जुलाई 2020 में भारत में सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों में धोनी सबसे आगे, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जुलाई 2019 के बाद से कोई भी इंटरनैशनल मैच नहीं खेला है। करीब एक साल क्रिकेट के मैदान से दूर रहने के बावजूद धोनी जुलाई 2020 में भारत में सबसे पॉपुलर खिलाड़ी रहे। इस मामले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। ऑर्मैक्स मीडिया ने जुलाई 2020 में भारत में सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें धोनी टॉप पर हैं। धोनी भले क्रिकेट के मैदान से दूर हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।



कोविड-19 महामारी के चलते तमाम खेल इवेंट्स मार्च के बाद से स्थगित या रद्द किए गए। भारत में सबसे पॉपुलर टॉप-10 खिलाड़ियों में सात तो क्रिकेटर्स ही हैं। छठे नंबर पर इस लिस्ट में भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा हैं, जबकि सातवें नंबर पर दुनिया के महान फुटबॉलरों में शुमार लियोनल मेस्सी हैं। इसके बाद युवराज सिंह, सौरव गांगुली और हार्दिक पांड्या क्रम से 8वें, 9वें और 10वें नंबर पर हैं।

विराट ने शेयर की खुशखबरी, वायरल हुआ जोफ्रा आर्चर का पुराना ट्वीट

जोफ्रा आर्चर का पांच साल पुराना ट्वीट फिर वायरल हो गया है और इस बार लोग उसे विराट कोहली से जोड़कर देख रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि...