गौरतलब है कि चेन्नई पहुंचने के बाद एक बार फिर खिलाड़ियों को अपना दूसरा कोरोना टेस्ट देना होगा. इसके बाद जब टीमें यूएई पहुंचेगी तो सभी टीमों के खिलाड़ियों को 6 दिनो ंतक होटल में क्वारेंटाइन किया जाएगा.
धोनी लगभग डेढ़ साल के बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटने वाले हैं. ऐसे में फैन्स आईपीएल (IPL) का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं. सीएसके की टीम अबतक 3 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है. इस बार धोनी और सीएसके के फैन्स चाहेंगे कि चेन्नई चौथी बार आईपीएल का खिताब जीते, 2019 आईपीएल में सीएसके को मुंबई इंडियंस के हाथों फाइनल में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था. बता दें कि धोनी 2019 वर्ल्डकप के बाद से क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं. धोनी आईपीएल में अबतक 17 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने में सफल हुए हैं.
