CPL 2020: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) का 8वां सीजन 18 अगस्त से शुरू होगा और टूर्नामेंट का फाइनल 10 सितंबर को खेला जाएगा. आईपीएल से पहले क्रिकेट फैन्स सीपीएल का मजा लेते हुए नजर आएंगे.
बता दें कि टूर्नामेंट के 23 मैच ब्रायन लारा क्रिकेट अकेडमी स्टेडियम (The Brian Lara Cricket Academy) में खेले जाएंगे तो वहीं क्वीनंस पार्क ओवल (Queen's Park Oval) में टूर्नामेंट के 10 मैच खेले जाने वाले हैं. ब्रायन लारा क्रिकेट अकेडमी स्टेडियम में ही सीपीएल के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाने हैं.
भारत के समयनुसार मैच का लाइव टेलीकास्ट
सीपीएल 2020 में एक दिन में दो मैच खेले जाने हैं. वीक डे में खेले जाने वाले पहले मैच का टाइमिंग भारत के समय अनुसार शाम साढ़े 7 बजे है तो वहीं दूसरा मैच की टाइमिंग भारत के समयनुसार सुबह 3 बजे हैं. वहीं बात करें सीपीएल 2020 के वीकेंड के मैच भारत के समय शाम साढ़े 7 बजे और रात साढ़े 11 बजे से शुरू होंगे.
