नई दिल्ली. दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में से एक आईपीएल का आयोजन इस बार 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होगा और इसके लिए लगभग सभी खिलाड़ी यूएई पहुंच चुके हैं. अब टीमें अभ्यास करने मैदान पर भी उतरने वाली है. आईपीएल शुरू होने में करीब तीन सप्ताह ही बचे हैं और उससे पहले शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लग गया है.
किसी भी मोड़ से मैच का पासा पलटने वाले टीम के स्टार गेंदबाज हैरी गुरने ने इसकी पुष्टि कर दी है कि वह आईपीएल के लिए यूएई नहीं जा पाएंगे.
हैरी ने 2019 सीजन शुरू होने से पहले विटालिटी ब्लास्ट के साथ करार किया था. हालांकि अगले तीन महीनों में उन्हें एक के बाद एक विटालिटी ब्लास्ट और इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना था, मगर अब इस इंग्लिश गेंदबाज को बड़ा झटका लगा है.
कंधें की चोट के चलते हैरी इन दोनों ही टूर्नामेंट में ही नहीं खेल पाएंगे. अब उनके कंधों का ऑपरेशन होगा, जो इस समय सबसे ज्यादा जरूरी है.