Thursday, 13 August 2020

इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे: युवराज सिंह ने इन चार दिग्गजों को किया सलाम


नई दिल्ली
पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने ‘इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे’ के अवसर पर गुरुवार को क्रिकेट के दिग्गज लेफ्टी खिलाड़ियों को सलाम किया। युवराज ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा, अपने पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली और ऑस्ट्रेलिया के दोनों दिग्गल सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हैडन और एडम गिलक्रिस्ट फोटो पोस्ट करके ‘इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे’ के अवसर पर क्रिकेट के दिग्गज लेफ्टी खिलाड़ियों को तारीफ की।




युवराज ने ट्विटर पर लिखा, ‘यहां कुछ बेहतरीन बाएं हाथ के दिग्गज हैं, जिन्हें इस खेल ने हमें दिया है। आप भी इस गोल्डन लिस्ट में नाम जोड़िए और अपने पसंदीदा बाएं हाथ के बल्लेबाजों को मेरे साथ साझा करिए। 'इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे।’

युवराज अपने पूरे करियर के दौरान खुद एक बाएं हाथ के बल्लेबाज रह चुके हैं और उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत को कई मैच जिताए हैं। युवराज ने 2000 में केन्या के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया था।

विराट ने शेयर की खुशखबरी, वायरल हुआ जोफ्रा आर्चर का पुराना ट्वीट

जोफ्रा आर्चर का पांच साल पुराना ट्वीट फिर वायरल हो गया है और इस बार लोग उसे विराट कोहली से जोड़कर देख रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि...